मुरादाबाद: चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दुकान में चोरी, हजारों का सामान उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस चौकी के बराबर में चोरों ने दुकान के ताले तोड़ हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। घटना रोडवेज पुलिस चौकी के पास पान-सिगरेट के खोखे पर हुई। इससे क्षेत्रवासी हैरान हैं। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कटघर कोतवाली क्षेत्र …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पुलिस चौकी के बराबर में चोरों ने दुकान के ताले तोड़ हजारों रुपये का माल साफ कर दिया। घटना रोडवेज पुलिस चौकी के पास पान-सिगरेट के खोखे पर हुई। इससे क्षेत्रवासी हैरान हैं। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

कटघर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी विजय का गलशहीद थाना क्षेत्र में रोडवेज चौकी के पास पान-बीड़ी-सिगरेट का खोखा है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार को दुकान नहीं खोली। बुधवार सुबह 10 बजे उन्होंने दुकान खोली तो चोरी की जानकारी हुई। चोर दुकान का ताला तोड़ नगदी, गुटखे, बीड़ी, सिगरेट आदि 32 हजार रुपये का माल ले गए।

विजय की दुकान रोडवेज बस स्टैंड के गेट पर ही है। गेट के एक ओर पुलिस चौकी व दूसरी ओर यह दुकान है। रात भर यहां पुलिस रहती है। चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना किया। पीड़ित ने बताया कि उसने तहरीर नहीं दी है। चौकी इंचार्ज ने ऐसे ही चोरों को तलाश कर माल बरामद कराने का आश्वासन दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि चोरों की सुरागकसी शुरू कर दी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: खनन के धंधेबाजों ने चालान काटने पर अधिकारी की गाड़ी को घेरा, मुकदमा

संबंधित समाचार