रामपुर: छात्राएं बनी मर्दानी, चलती बस में मनचलों को चप्पलों से पीटा
रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर चलने वाली बस में छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने चप्पलों से मनचलों की पिटाई कर दी। छात्राओं का मर्दानी रूप देखकर कोई भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने माफी-तराफी कराकर मामला शांत करा दिया,लेकिन तब तक मनचलों की अच्छी-खासी धुलाई हो …
रामपुर/शाहबाद, अमृत विचार। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर चलने वाली बस में छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने चप्पलों से मनचलों की पिटाई कर दी। छात्राओं का मर्दानी रूप देखकर कोई भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने माफी-तराफी कराकर मामला शांत करा दिया,लेकिन तब तक मनचलों की अच्छी-खासी धुलाई हो चुकी थी।
मामला शाहबाद-बिलारी मार्ग पर चलने वाली बस का बताया जा रहा है। बिलारी क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्राएं शाहबाद के एक कालेज में पढ़ने के लिए आती हैं। दोपहर के वक्त वह कालेज से पढाई पूरी कर अपने घर वापस जाने के लिए बस में सवार हो गईं। आरोप है कि पीछे वाली सीट पर बैठे दो युवकों ने उन पर फब्तियां कसना शुरूकर दीं। युवकों की छेड़छाड़ से परेशान युवतियां अपना गांव आने का इंतजार करने लगी।
बताया जा रहा है कि अपना गांव आते ही युवतियों ने मर्दानी रूप धारण कर लिया। दोनों युवतियों ने चप्पल निकालकर आरोपी युवकों की धुनाई शुरुकर दी। इस दौरान बस में सवार अन्य महिलाएं और छात्राएं भी युवतियों की हिमायत में उतर आईं। हालांकि बाद में कुछ लोगों ने माफी-तराफी कराकर मामला शांत करा दिया,लेकिन तक तक मनचलों की अच्छी-खासी धुलाई हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें:- संभल : बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में मिला युवती का शव, सनसनी
