लखनऊ: बलरामपुर अस्पताल में लावारिस मरीज की तबीयत में हो रहा सुधार, डिप्टी सीएम ने कराया था भर्ती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार के दिन जिस मरीज को लावारिस हालत में भर्ती कराया था, उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मरीज को होश आ गया है। वह बात भी कर रहा है,लेकिन ठीक तरह से अपना नाम व पता नहीं बता पा रहा है,हालाकि इस बीच उसने …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार के दिन जिस मरीज को लावारिस हालत में भर्ती कराया था, उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। मरीज को होश आ गया है। वह बात भी कर रहा है,लेकिन ठीक तरह से अपना नाम व पता नहीं बता पा रहा है,हालाकि इस बीच उसने सीएमएस डॉ.जी. पी. गुप्ता को अपने परिवार के बारे में बताया है।
मरीज का पता जानने की कोशिश में बलरापुर अस्पताल प्रशासन जुटा हुआ है। ताकि मरीज को परिजनों से मिलाया जा सके। दरअसल, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लावारिस मरीज को भाऊराव देवरस अस्पताल से अपने साथ लाकर मंगलवार की शाम बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया था । जिसके बाद चिकित्सकों ने आनन –फानन में मरीज की जांच कराई और इलाज शुरू किया।
बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. जी पी गुप्ता ने बताया कि मरीज का इलाज शुरू कर दिया गया था। मौजूदा समय में मरीज की तबीयत में कुछ सुधार हुआ है,वह बातचीत भी कर रहा है, उन्होंने बताया कि वह अपने बच्चे व पत्नी के बारे में बता रहा है, यह भी कह रह है कि बच्चा कक्षा चार में पढ़ता है,इसके आगे कुछ नहीं बता पा रहा है। अपने माता पिता के बारे में भी कुछ नहीं बता पा रहा है। उन्होंने बताया कि हमलोग इलाज के साथ यह भी कोशिश कर रहे हैं कि मरीज के बारें कुछ जानकारी मिल जाये।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: लावारिस मरीज को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लेकर पहुंचे बलरामपुर अस्पताल, कराया भर्ती
