संतकबीरनगर: कुआनो नदी में नहाते समय छह युवक डूबे, तीन की मौत, तीन को मछुआरों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र में सांखी पुल के पास कुआनो नदी में नहाने गए छह युवकों में से तीन युवक लापता हो गए है जिनका 24 घंटे बीत जाने पर भी पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम नदी को खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने बुधवार …

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले के महुली क्षेत्र में सांखी पुल के पास कुआनो नदी में नहाने गए छह युवकों में से तीन युवक लापता हो गए है जिनका 24 घंटे बीत जाने पर भी पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम नदी को खंगाल रही है। पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने बुधवार को बताया कि कुआनो नदी पर ग्राम सांखी में बने पुल के पास छह युवक मंगलवार शाम नदी में नहाने गए थे।

नहाते हुए वे गहराई में पहुंच गए और डूबने लगे। शोर सुनकर ग्रामीण जुट गए और स्थानीय मछुआरों से गुहार लगाई। मछुआरे डूब रहे तीन युवकों को सकुशल निकालने में सफल रहे लेकिन तीन अन्य युवक जिनमें दो सगे भाई शामिल हैं लापता हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिला प्रशासन को सूचित किया तथा एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। एसडीआरएफ की टीम नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुटी है। उन्होंने बताया कि चंदन (18) और अनुराग उर्फ छोटू सगे भाई है जबकि तीसरा प्रिंस पुत्र डब्लू राय (21) गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र का निवासी है।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली में कोविड-19 के 1,109 आए नए मामले, एक मरीज की हुई मौत

संबंधित समाचार