रायबरेली: छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पार किया हजारों का माल, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। रात में छत के रास्ते घर में घुसकर चोर हजारों रुपए कीमत के आभूषण और नगदी उठा ले गए है। मामले की जानकारी लोगों को सुबह हुई है। यह वारदात क्षेत्र के गांव अरवारी मजरे बेलागुशीशी में हुई है। गांव के अयोध्या यादव का पूरा परिवार बुधवार की रात घर के बाहर सो रहा …
रायबरेली। रात में छत के रास्ते घर में घुसकर चोर हजारों रुपए कीमत के आभूषण और नगदी उठा ले गए है। मामले की जानकारी लोगों को सुबह हुई है। यह वारदात क्षेत्र के गांव अरवारी मजरे बेलागुशीशी में हुई है। गांव के अयोध्या यादव का पूरा परिवार बुधवार की रात घर के बाहर सो रहा था। उनका बेटा अनूप कुमार छत पर सो रहा था। रात में चोर छत के रास्ते उनके घर में घुस गए। और चोरों ने बड़े आराम से बेखौफ होकर घर के एक एक कमरे की खंगाला। उसके बाद घर से दो बक्सा उठा ले गए। गुरुवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ देखकर दंग रह गए। गांव से करीब सौ मीटर की दूरी पर दोनो बक्सा मिला है। किंतु बक्से में रखे सोने चांदी के आभूषण चोर उठा ले गए है ।
आश्चर्य की बात यह है कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए जिस रास्ते का उपयोग किया है, उसी रास्ते में छत पर अनूप सो रहा था। किंतु उसे भनक तक नहीं लग पाई है । मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। कोतवाल ऐशकान्त सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
पढ़ें-UP Weather Forecast: यूपी में हो रही झमझम बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
