उद्धव ठाकरे पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो शेयर कर कहा- जब पाप बढ़ जाता है तो…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद से काफी सुर्खियां बनी है। हर कोई ठाकरे के इस्तीफे को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनपर तंज कसते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। कंगना ने इस वीडियो में कहती हैं कि …

मुंबई। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद से काफी सुर्खियां बनी है। हर कोई ठाकरे के इस्तीफे को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उनपर तंज कसते हुए एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

कंगना ने इस वीडियो में कहती हैं कि 1975 के बाद से यह समय भारत के लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण समय है। 1975 में लोक नेता जेपी नारायण की ललकार से सिंहासन छोडो कि जनता आती है और सिंहासन गिर गए थे। 2020 में मैंने कहा था कि लोकतंत्र एक विश्वास है और सत्ता के घमंड में आकर जो इस विश्वास को तोड़ता है, तो उसका घमंड टूटना निश्चित है। दूसरी ओर हनुमान जी को शिव जी का 12वां अवतार माना जाता है और जब शिवसेना ही हनुमान चालीसा को बैन कर दे तो उन्हें तो शिव भी नहीं बचा सकते।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि जब पाप बढ़ जाता है तो सर्वनाश होता है और उस के बाद सृजन होता है। कंगना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पढ़ें-स्वरा भास्कर ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर कहा- आपके अधीन सत्ता का कार्य…

संबंधित समाचार