अयोध्या: दागी शिक्षक पर कुलपति हुए मेहरबान, डॉ. अशोक को दिया निदेशक प्रशासन व परिवीक्षण का पद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दागी व सभी दायित्वों से मुक्त किए गए विश्वविद्यालय कर्मी को कृषि विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण पद निदेशक प्रशासन व परिवीक्षण का जिम्मा सौंप दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा लगातार रेवड़ी की तरह प्रशासनिक …

अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से दागी व सभी दायित्वों से मुक्त किए गए विश्वविद्यालय कर्मी को कृषि विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण पद निदेशक प्रशासन व परिवीक्षण का जिम्मा सौंप दिया है।

विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा लगातार रेवड़ी की तरह प्रशासनिक पदों को बांटे जाने को लेकर अब चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म हो गया है यही नहीं इन अनियमितताओं का प्रकरण प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के राज्यपाल के दरबार तक पहुंचने लगा है।

बीते 19 फरवरी 2018 को कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के प्रशासनिक अधिकारी एसके पांडे द्वारा एक प्रशासनिक आदेश जारी किया गया था, जिसमें वर्तमान में विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण बनाए गए डॉ. अशोक कुमार सिंह के विरुद्ध निर्देषों की अनदेखी करने व धारा 23 के निस्तारण में शिथिलता बरतने, कुलाधिपति को प्रेषित किए जाने वाले पत्र को बिना किसी अधिकारी को संबोधित किए कुलपति के ई मेल से पत्र भेजने का आरोप लगाते हुए उन्हें उपरोक्त सभी अतिरिक्त दायित्वों से मुक्त कर दिया गया था।

बीते 16 मई 2016 को डॉ. अशोक कुमार सिंह सहायक प्राध्यापक क्रॉप फिजियोलॉजी विभाग को सहायक प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व नोडल अधिकारी लीगल और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत पत्रों के निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी नामित किया गया था।

उनके द्वारा दायित्व निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई थी, जिसके क्रम में तत्कालीन कुलपति के निर्देश पर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी एसके पांडे ने उन्हें समस्त दायित्वों से मुक्त कर दिया था। इस बीच विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह की विशेष कृपा एक बार फिर दागी सहायक प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार सिंह पर हो गई है।

पढ़ें-शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करें अधिकारी : मुख्यमंत्री योगी

संबंधित समाचार