गरमपानी: रोपा तथा सीम में अस्तित्व में आई गांव की सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद बेतालघाट ब्लॉक के सीम तथा रोपा में गांव की सरकार अस्तित्व में आ गई है। रोपा गांव में निशा रेखाड़ी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 37 मतों से शिकस्त दी। सीम गांव में नारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। लंबे समय के बाद आखिरकार बेतालघाट ब्लॉक के रोपा …

गरमपानी, अमृत विचार। लंबे इंतजार के बाद बेतालघाट ब्लॉक के सीम तथा रोपा में गांव की सरकार अस्तित्व में आ गई है। रोपा गांव में निशा रेखाड़ी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 37 मतों से शिकस्त दी। सीम गांव में नारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

लंबे समय के बाद आखिरकार बेतालघाट ब्लॉक के रोपा तथा सीम गांव को ग्राम प्रधान मिल गए हैं। ब्लॉक के सीम गांव में नारायण सिंह पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। बीते 27 जून को रोपा गांव में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। इसमें 225 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय में सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरु हुई। परिणाम में निशा को 37 वोटों से जीत दर्ज की। निशा को 102, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी गीता को 65, रेखा पंत को 50 मत मिले। आठ मत निरस्त हुए। आरओ केएन शर्मा ने विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपा। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने क्षेत्र हित के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। नवनिर्वाचित प्रधानों के समर्थकों ने मिष्ठान वितरित किया।

संबंधित समाचार