काशीपुर: जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
काशीपुर, अमृत विचार। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गुलजारपुर स्थित जंगल में एक युवक का सड़ा गला शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला फांसी का हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक नरेंद्रपुर …
काशीपुर, अमृत विचार। कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के गुलजारपुर स्थित जंगल में एक युवक का सड़ा गला शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला फांसी का हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नरेंद्रपुर थाना शाहाबाद जनपद रामपुर यूपी निवासी रघुवीर (25) पिछले कई वर्षों से कोसी नदी के तट पर स्थित झोपड़ियों में रहकर मजदूरी किया करता है। परिजनों ने बताया कि रघुवीर पिछले लगभग दो वर्ष से अपने पैतृक गांव नहीं गया। बीती बुधवार को कुंडेश्वरी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गुलजारपुर स्थित कोसी नदी के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका है।
सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला छह सात दिन पुराना प्रतीत होता है। मृतक चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
