बरेली: जिलाधिकारी ने पांच योजना के नौ लाभार्थियों को किए ऋण वितरित
बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को ऋण वार्षिक योजना के आरंभ का सजीव प्रसारण किया गया। मिशन रोजगार, प्रधानमंत्री ऋण मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद-एक उत्पाद, वित्तपोषण योजना के लिए दिए जाने वाले वृहद ऋण मेले के तहत ऋण वार्षिक योजना लखनऊ में मुख्यमंत्री ने शुरू …
बरेली, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को ऋण वार्षिक योजना के आरंभ का सजीव प्रसारण किया गया। मिशन रोजगार, प्रधानमंत्री ऋण मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद-एक उत्पाद, वित्तपोषण योजना के लिए दिए जाने वाले वृहद ऋण मेले के तहत ऋण वार्षिक योजना लखनऊ में मुख्यमंत्री ने शुरू की। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व जन प्रतिनिधियों द्वारा पांच योजनाओं के नौ लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया।
मिशन रोजगार संगम ऋण मेला में लाभार्थी अकरम खान को 10 लाख व अंकुर कटियार को 15 लाख रुपये ऋण दिया। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के लाभार्थी राजेश कुमार सक्सेना को 25 लाख, सचिन कुमार को 15 लाख रुपये का ऋण दिया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लाभार्थी वैष्णवी अग्रवाल को 10 लाख, निर्मल सिंह को 8 लाख दिए।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थी आनंद को 50 हजार, होरे लाल को 1 लाख 90 हजार रुपये एवं स्टैंड अप योजना के लाभार्थी फूलबाबू को 11 लाख रुपये दिए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थी गंगा देवी, फूल देवी, सजरो निशा व नन्द किशोर को टूल किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, बिथरी विधायक राघवेन्द्र शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, विधायक नवाबगंज एमपी आर्य, संयुक्त आयुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल, जिला उद्यान अधिकारी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: स्टेडियम रोड पर जोड़े नहीं नाले, बारिश से होने लगी परेशानी
