रामपुर: आजम खान सहित कई आरोपी कोर्ट में हुए पेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। डूंगरपुर और यतीमखाने के मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को तीन मामलों में समाजवादी पार्टी के शहर विधायक आजम खां व रिटायर्ड सीओ आलेहसन समेत कई आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान आरोपों पर डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर दोनों और से बहस हुई। इन मामलों में …

रामपुर, अमृत विचार। डूंगरपुर और यतीमखाने के मामलों की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को तीन मामलों में समाजवादी पार्टी के शहर विधायक आजम खां व रिटायर्ड सीओ आलेहसन समेत कई आरोपी कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान आरोपों पर डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर दोनों और से बहस हुई। इन मामलों में पांच जुलाई को डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करेगा।

गौरतलब है कि सपा शासन में गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला डूंगरपुर व कोतवाली क्षेत्र की यतीमखाना बस्ती को खाली कराया गया था। इस दौरान लोगों के साथ मारपीट और लूटपाट का भी आरोप लगा था। इस तरह के मामले में 2019 में शहर कोतवाली व गंज थाने में दर्ज कराए गए थे। लूटपाट, चोरी व मारपीट के मामले में सपा के शहर विधायक आजम खां, रिटायर्ड सीओ आले हसन, सपा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल समेत कई लोगों को आरोपी बनाया था। यह सभी मामले में एमपी-एमएल कोर्ट में विचाराधीन हैं।

गुरुवार को इस तरह के तीन मामलों में एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सपा के शहर विधायक आजम खां, रिटायर्ड सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, ठेकेदार इस्लाम कोर्ट में पेश हुए। डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर अभियोजन व बचाव पक्ष की ओर से बहस की गई। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई है। अब डूंगरपुर व यतीमखाना के तीन मामलों में डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र के फैसले पर पांच जुलाई को सुनवाई होगी। करीब डेढ़ घंटे तक आजम खां कोर्ट में मौजूद रहे।

पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां कोर्ट में हुए पेश
डूंगरपुर के मामलों में आरोपी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर खां भी कोर्ट में पेश हुए। उनके मामले की सुनवाई 11 जुलाई को होगी। गंज कोतवाली क्षेत्र के डूंगरपुर मामले में सपा विधायक आजम खां के करीबी पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां भी कोर्ट में पेश हुए। इन मामलों में आरोपी बनाया गया है। वह एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए थे। अजहर खां के अधिवक्ता इरफान अहमद के अनुसार डूंगरपुर मामले में आरोप तय होने हैं। इसके लिए 11 जुलाई की तारीख तय की गई है।

ये भी पढ़ें- रामपुर : रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से हड़कंप

 

संबंधित समाचार