बरेली: रेल नीर की ओवर रेटिंग की शिकायत पर यात्री बनकर पहुंचे डीआरएम, पूरे स्टेशन का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों जंक्शन पर रेल नीर की ओवर रेटिंग बड़ा मुद्दा बना था। कई स्टाल संचालकों पर आरोप लगे कि वह रेल नीर की ओवर रेटिंग कर रहे हैं। इसकी शिकायत मंडल मुख्यालय भी पहुंची। जिसके बाद से मंडल के अधिकारियों के कान खड़े हो गए थे। उस समय उत्तर मध्य रेलवे के …

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों जंक्शन पर रेल नीर की ओवर रेटिंग बड़ा मुद्दा बना था। कई स्टाल संचालकों पर आरोप लगे कि वह रेल नीर की ओवर रेटिंग कर रहे हैं। इसकी शिकायत मंडल मुख्यालय भी पहुंची। जिसके बाद से मंडल के अधिकारियों के कान खड़े हो गए थे। उस समय उत्तर मध्य रेलवे के जीएम ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आम यात्री बनकर रेल नीर की ओवर रेटिंग पकड़ी थी। जिसमें कई अधिकारियों पर गाज भी गिरी थी।

उसी तर्ज पर मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने गुरुवार तड़के आम यात्री के रूप में स्टाल से पानी की बोतल का रेट पता किया। वेंडर ने डीआरएम को बोतल के 15 रुपये ही बताए। डीआरएम नौचंदी एक्सप्रेस में लगे आरए कोच ( रिजर्व फार एडमिनिस्ट्रेशन ) में बैठकर देर रात 1 बजे जंक्शन पहुंचे थे। करीब 4 बजे वह स्पेशल कोच से नीचे उतरे और अपने साथ आए स्टाफ को अंदर ही रहने को कहा और अकेले आम यात्री की तरह सीधे प्लेटफार्म एक पर एएच व्हीलर के स्टाल पर पहुंचे।

यहां उन्होंने वेंडर से रेल नीर की बोतल मांगी और उसके रेट पता किए। रेल नीर के अलावा किसी अन्य कंपनी की बोतल तो जंक्शन पर नहीं बिक रही यह चेक करने के लिए उन्होंने बिसलेरी की बोतल वेंडर से मांगी तो उसने मना कर दिया। इसके अलावा एक अन्य स्टाल पर भी उन्होंने रेल नीर की बोतल का रेट पता किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक को वेंडर पहचान नहीं पाए। बाद में स्टाल संचालकों को पता चला तो उन्होंने राहत की सांस ली।

ट्रेनों को भी किया डीआरएम ने चेक
स्टाल पर पानी की बोतलों के रेट चेक करने के बाद दूसरे रेल अधिकारियों के साथ उन्होंने पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया। बेगमपुरा एक्सप्रेस में कई यात्रियों के साथ हुई लूट और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर में युवती की हत्या को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का निरीक्षण भी किया। मंडल रेल प्रबंधक ने इंटर सिटी और आला हजरत एक्सप्रेस में चेकिंग की। साथ ही यात्रियों से फीडबैक लिया। सभी प्लेटफार्म पर साफ सफाई का जायजा लिया। उन्होंने वेटिंग हाल, आरक्षण कार्यालय, यार्ड को भी चेक किया। सुबह करीब 8.30 बजे वह रोजा के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: बीडीए ने फिर कराई 120 करोड़ रुपये की एफडी

 

 

संबंधित समाचार