सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बर्थडे आज, सपा कार्यकर्ता मना रहे हैं जश्न

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। वहीं, सोशल मीडिया पर आज #HappyBirthDayAkhileshYadav, #पूर्व मुख्यमंत्री, #AkhileshYadav, #समाजवादी पार्टी ट्रेंड कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को सैफई गांव में हुआ था। मुलायम की …

लखनऊ। यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। वहीं, सोशल मीडिया पर आज #HappyBirthDayAkhileshYadav, #पूर्व मुख्यमंत्री, #AkhileshYadav, #समाजवादी पार्टी ट्रेंड कर रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को सैफई गांव में हुआ था। मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के बेटे हैं अखिलेश।

सपा अध्यक्ष ने 2000 में राजनीतिक की दुनिया में अपना कदम रखा था। वह प्रदेश के कन्नौज सीट से उपचुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।

2004 और 2009 में भी उन्होंने लोकसभा चुनाव जीते। 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव सपा के स्टार प्रचारक थे और उन्होंने सपा क्रांति रथ निकाला था। उनकी मेहनत का फल रहा कि 2012 में सपा 225 सीटों पर जीत गई और अखिलेश यादव 38 साल की उम्र में यूपी के मुख्यमंत्री बन गए।

पढ़ें-National Doctor Day: थैंक यू डॉक्टर ! मिलिए इन चिकित्सकों से जो हैं मानवता की मिसाल

संबंधित समाचार