बहराइच: ट्रक ने कार और ऑटो में मारी टक्कर, चालक की मौत, दो घायल
बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर सोमवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मारी। इसके बाद आटो को 50 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में आटो चालक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं चोटिल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात चालक के विरुद्ध …
बहराइच। नानपारा लखीमपुर मार्ग पर सोमवार सुबह अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मारी। इसके बाद आटो को 50 मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में आटो चालक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं चोटिल हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मटिहा मोड़ के सामने सोमवार सुबह 11 बजे अनियंत्रित ट्रक ने कार में टक्कर मारी। इसके बाद सवारियों को ले जा रही आटो को चपेट में ले लिया। नानपारा की ओर से लखीमपुर जा रही ट्रक आटो को 50 मीटर तक घसीटता चला गया। मौके पर ही आटो चालक मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गाय घाट मक्कापुरवा निवासी सत्रोहन लाल मिश्रा (35) पुत्र जगदीश प्रसाद की मौत हो गई।
जबकि दो महिलाएं हलकी चोटहिल हुईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन समेत लखीमपुर की ओर चला गया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर उप निरीक्षक आफाक खान, अभिषेक, जितेंद्र गुप्ता, अजय पाल, रामपाल यादव और गौरव गौड़ पहुंचे। सभी ने वाहन से यात्रियों को निकाला। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दरोगा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें-इटावा: ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त
