उन्नाव: पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। शराबी पति की मारपीट से आजिज पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है की ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की। जिसके बाद रोज-रोज की मारपीट व शराबी पति से परेशान पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी ने …

उन्नाव। शराबी पति की मारपीट से आजिज पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है की ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की। जिसके बाद रोज-रोज की मारपीट व शराबी पति से परेशान पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी ने घर के आंगन में 4 फिट गहरे गड्ढे में पति का शव गाड़ दिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब कई दिनों से लापता बेटे की खोज के लिए मां सुमित्रा देवी निवासी गांव मंगतखेड़ा थाना पुरवा ने 25 जून को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया गया की मेरा बेटा ओम प्रकाश घर से कहीं चला गया है, जिस सूचना पर पुलिस युवक की खोजबीन में जुटी थी। तब पुलिस ने जांच में ससुराल वालों पर शक होने पर शिकंजा कसा।

पुलिस ने पुरवा थाना क्षेत्र के अमरी गांव में ससुराल वालों पर सख्ती की। पुलिस की सख्ती पर लापता की पत्नी सावित्री टूट गई और पत्नी की निशानदेही पर युवक का शव बरामद किया गया। पत्नी ने पति के शव को घर के आंगन में ही गाड़ दिया था, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी सावित्री देवी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। SP दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 25 जून से लापता युवक का शव उसकी ससुराल में गड़ा मिला है। प्रथम दृष्टया पत्नी के द्वारा हत्या की बात सामने आई है। पत्नी के साथ और कौन शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है।

पढ़ें-इटावा: शराबी पति को पत्नी ने सिखाया सबक, खंभे से बांधकर पीटा

संबंधित समाचार