मुरादाबाद: पिता से तंग आकर दंपत्ति ने खाया जहर, पति की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कुंदरकी ,थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर फखरुद्दीन में जहर खाने के चलते हुई नाजिम की मौत के प्रकरण में अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक की मां ने अपने ही पति पर बेटे और बहू को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है कि इसी से परेशान होकर दोनों ने जहर खाया था …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कुंदरकी ,थाना क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर फखरुद्दीन में जहर खाने के चलते हुई नाजिम की मौत के प्रकरण में अब नया मोड़ ले लिया है। मृतक की मां ने अपने ही पति पर बेटे और बहू को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है कि इसी से परेशान होकर दोनों ने जहर खाया था जिसमें उसके पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की माता की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक नाजिम की मां मनीषा पत्नी कल्लू शाह निवासी ग्राम इमरतपुर फखरुद्दीन के अनुसार अपने पति पुत्र नाजिम व पुत्र वधू मंतशा के साथ रहती है। उसके पुत्र की शादी लगभग 6 माह पूर्व हुई थी। दोनों पति-पत्नी हंसी- खुशी से रहते थे लेकिन उसका पति कल्लू आए दिन बेटे और बहू को परेशान करता रहता था । आए दिन घर से निकालने की धमकी देता था । जिससे परेशान होकर तीन दिन पहले उसका बेटा और बहू घर से चले गए थे।

बताया गया है कि 29 जून को समय करीब दो 2:00 बजे दोनों घर पर आए और उसका बेटा बोला कि आए दिन पापा परेशान पर प्रताड़ित करते हैं इसी से दुखी होकर उन दोनों ने जहर खा लिया है । जिसके बाद में उन दोनों को इलाज के लिए लेकर गई। इलाज के दौरान उसके बेटे की मृत्यु हो गई और उसकी पुत्रवधू की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की माता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें:- सुलतानपुर: ई-रिक्शा को ट्रेलर ने रौंदा, पांच की मौत, तीन की हालत नाजुक

संबंधित समाचार