25 साल बाद ‘Shringaar’ से Milind Soman ने किया कमबैक, एक्टर का लुक देख फैंस हुए मदहोश
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन 56 साल की उम्र में भी लड़कियों के क्रश हैं। लड़कियां उनके फीजीक पर मरती है। अब 25 साल बाद मिलिंद ने फिर से वापसी की है, इस दौरान उन्होंने अपने लुक और स्टाइल से महिलाओं को मदहोश कर दिया करते हैं। रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो में मिलिंद …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन 56 साल की उम्र में भी लड़कियों के क्रश हैं। लड़कियां उनके फीजीक पर मरती है। अब 25 साल बाद मिलिंद ने फिर से वापसी की है, इस दौरान उन्होंने अपने लुक और स्टाइल से महिलाओं को मदहोश कर दिया करते हैं।
रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो में मिलिंद की हॉटनेस देखने लायक है। इस गाने को अकासा और आस्था गिल ने गाया है। ये एक पार्टी सॉन्ग हैं, जिसमें रैपर रफ्तार भी अपना जादू बिखेर रहे हैं।
इस सॉन्ग को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 56 की उम्र में भी मिलिंद के जो एक्प्रेशन, वो किसी भी पॉपुलर एक्ट्रेस को फेल कर सकता है। एक यूजर ने लिखा- मेड इन इंडिया से लेकर अभी तक मिलिंग सोमन को देख मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
मिलिंद ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 25 साल के बाद म्यूजिक वीडियो में काम करना मेरे लिए सुपर फन से बिल्कुल भी कम नहीं था।
उन्होंने कहा, “जब मैंने श्रृंगार के बारे में सुना, तो मुझे बहुत ही अच्छा लगा, मैं इस ट्रैक का हिस्सा बनना चाहता था। इस ट्रैक में एक शानदार वाइब था, और मैं टैलेंटेड अकासा, आस्था और रफ्तार के संग काम करने के लिए सुपर एक्साइटेड था, जिन्होंने इस सॉन्ग को और भी ज्याा खूबसूरत बना दिया। ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि श्रृंगार इस साल का पार्टी एंथम है। इस सॉन्ग को सिर्फ मैंने ही नहीं बल्कि मेरी वाइफ और मेरी मां ने भी काफी पसंद किया।”
पढ़ें-‘Ek Villain Returns’ का ट्रेलर रिलीज, जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर का दिखा भरपूर एक्शन
