अयोध्या: एमडीएम में अब बच्चे खाएंगे फोर्टिफाइड चावल, विद्यार्थियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अब एक अलग तरह का चावल तैयार किया गया है, जिससे बच्चों को न सिर्फ पोषण तत्व मिलेगा बल्कि उनका मानसिक विकास भी तेज होगा। विद्यालयों में बनने वाले एमडीएम (मिड-डे मिल) में अब उन्हें पौष्टिक (फोर्टिफाइड) चावल दिया जाएगा। इसका लाभ जनपद …
अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए अब एक अलग तरह का चावल तैयार किया गया है, जिससे बच्चों को न सिर्फ पोषण तत्व मिलेगा बल्कि उनका मानसिक विकास भी तेज होगा। विद्यालयों में बनने वाले एमडीएम (मिड-डे मिल) में अब उन्हें पौष्टिक (फोर्टिफाइड) चावल दिया जाएगा। इसका लाभ जनपद के 1790 परिषदीय विद्यालयों के तकरीबन 4 लाख बच्चों को होगा।
इस चावल की आपूर्ति कोटेदारों के माध्यम से होगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं। जुलाई माह में ही चावलों की आपूर्ति स्कूलों में शुरू हो जाएगी। चावल की गुणवत्ता सुधारने के साथ (फोर्टिफाइड) चावल के इस्तेमाल की व्यवस्था बनी है। इसका प्रयोग सिर्फ एमडीएम के लिए होगा। स्कूलों में मंगलवार को चावल-दाल, बुधवार को तहरी व दूध, शुक्रवार को तहरी में सोयाबीन बड़ी व चावल सोयाबीन युक्त सब्जी देनी है। स्कूलों में बच्चे चार दिन चावल का सेवन करते है।
ऐसे तैयार होता है फोर्टिफाइड चावल
पौष्टिक चावल तैयार करने के लिए चावल से टुकड़ों को अलग किया जाता है। साफ चावल को आटे की तरह पीसा जाता है। इसके बाद आटे में पोषक तत्व को मिलाया जाता है। पीसे चावल में आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 या फिर माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मिलाया जाता है।
अब इस तरह से तैयार किए चावल के आटे को फिर चावल की तरह प्लांट में बनाया जाता है। इन चावलों को सौ किलो चावल की बोरी में एक किलो मिक्स करके एमडीएम के लिए दिया जाना है। ये पोषक तत्व एनीमिया व सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी से बचाता है। बच्चों को कई पोषक तत्व एमडीएम से प्राप्त होंगे।
वर्जन
एमडीएम में फोर्टिफाइड चावल के इस्तेमाल को अनिवार्य किया गया है, जिससे बच्चों को पोषक तत्व मिल सकें। चावल की आपूर्ति के लिए निर्देश दिए गए हैं।– संतोष देव पांडे, बीएसए
पढ़ें-बाराबंकी: प्लास्टिक के चावल वितरण की फैली अफवाह, देखने के लिए जुटी भीड़
