अयोध्या: धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन शुक्रवार को यहां धूमधाम से मनाया गया। बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में सोहावल चौराहे पर स्थित एक मैरिज लान में केक काट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की गई। खान ने कहा …
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन शुक्रवार को यहां धूमधाम से मनाया गया। बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज खान गब्बर के नेतृत्व में सोहावल चौराहे पर स्थित एक मैरिज लान में केक काट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की गई।
खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ज्वलंत मुद्दों पर संघर्षशील है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव, जिला महासचिव बख्तियार खान, उपाध्यक्ष एजाज अहमद, रोली यादव, छोटे लाल यादव, पारस नाथ यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख फिरदोस खान, डॉ. अवधेश यादव, जय सिंह यादव समेत भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता महर्षि द्विवेदी उर्फ राम द्विवेदी की अगुवाई में भी जन्मदिन मनाया गया।
सुंदरकांड का पाठ और हवन पूजन के बाद हुआ जिला चिकित्सालय में असहाय एवं गरीब व्यक्तियों को फल वितरित किया गया। लाल कुर्ती में पीपल आम परिजात नीम इत्यादि पौधे लगाए गए। पूर्व विधायक स्वर्गीय संत श्रीराम द्विवेदी की धर्मपत्नी लीलावती द्विवेदी, रामतेज तिवारी, रामयज्ञ तिवारी, रमाशंकर त्रिपाठी, आनंद कुमार द्विवेदी, रमेश अग्रवाल, देवर्षि द्विवेदी, राजर्षि द्विवेदी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
पढ़ें-प्रयागराज: करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
