कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार के अनुसार इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर वारदात के लिए साजिश रचने का आरोप है। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी आसिफ और मोहसिन …
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार के अनुसार इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर वारदात के लिए साजिश रचने का आरोप है।
इसके बाद गिरफ्तार आरोपी आसिफ और मोहसिन को अदालत में पेश किया गया जहां दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कन्हैया लाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी रियाज एवं गौस मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया था और दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच राष्ट्रीय अनुसंधान एजेंसी (एनआईए) कर रही है।
ये भी पढ़े – उच्च न्यायालय ने पुलिसकर्मी को 24 साल बाद किया बरी, साढ़े तीन सौ रुपये घूस लेने के मामले में
