भदोही में जमीनी विवाद में अधेड़ की पीटकर हत्या, 3 गिरफ्तार
भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई कोतवाली इलाके में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले मे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेजवां गांव में राजकुमार और रामधनी के बीच जमीनी विवाद चल रहा …
भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के औराई कोतवाली इलाके में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले मे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेजवां गांव में राजकुमार और रामधनी के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। शुक्रवार को रामधनी पक्ष के लोगलाठी-डंडा-फावड़ा व धारदार हथियार के बल पर विवादित भूमि पर निर्माण कराने का प्रयास करने लगे जिसका राजकुमार के पक्ष ने विरोध जताया।
इस बात से नाराज रामधनी पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में राजकुमार के भाई ओम प्रकाश जायसवाल (48) की पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर औराई कोतवाली पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
पढ़ें-उन्नाव: लेन देन के विवाद में अधेड़ की हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
