रुद्रपुर: जरा सी बात पर पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट, पीएसी कर्मी से रायफल छिनने की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। 31वीं वाहिनी पीएसी के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आये युवकों को सेल्समैन द्वारा 10 व 20 के नोट खुले रुपये वापस करने पर युवक भड़क गये। कार सवार युवकों ने सेल्समैन और साथी कर्मचारी की पिटाई कर दी। बीच बचाव को आये पीएसी गेट पर तैनात संतरी के साथ भी युवकों …

रुद्रपुर, अमृत विचार। 31वीं वाहिनी पीएसी के पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने आये युवकों को सेल्समैन द्वारा 10 व 20 के नोट खुले रुपये वापस करने पर युवक भड़क गये। कार सवार युवकों ने सेल्समैन और साथी कर्मचारी की पिटाई कर दी। बीच बचाव को आये पीएसी गेट पर तैनात संतरी के साथ भी युवकों ने मारपीट कर रायफल छिनने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात कार सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शांति विहार कॉलोनी निवासी नमन गुंज्याल ने बताया कि वह नैनीताल रोड स्थित 31वीं वाहिनी पीएसी के इंडियल आयल कंपनी के पेट्रोल पंप में सेल्समैन है। गुरुवार रात साढ़े 11 बजे कार यूके06टी8016 में सवार चार युवक पंप पर आये और 300 रुपये का पेट्रोल भरवाने को कहा। पेट्रोल भरवाने के बाद उन्होंने पांच सौ रुपये दिये। उसने 200 रुपये वापस कर दिये। जिसमें 10-20 रुपये के खुले नोट भी थे। यह देख कार में सवार युवक भड़क गये और कार से उतरकर उसके साथ गाली-गलौच करते हुए पिटाई करने लगे।

बीच बचाव को आये साथी कर्मचारी राहुल सिंह कोटियाल पर भी हमला किया गया। शोर शराबा होने पर वहां मौजूद ग्राहक, सेल्समैन और पीएसी के संतरी भी पहुंच गये। संतरी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने संतरी की भी पिटाई कर दी और रायफल छिनने का प्रयास किया। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर अनुसार कार सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट कर ली है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार के नंबर के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द की उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

संबंधित समाचार