गदरपुर: पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान, दो किलो पॉलीथिन बरामद, 10 हजार का जुर्माना वसूला
गदरपुर, अमृत विचार। देश भर में शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी होने के बाद पालिका प्रशासन ने शहर की दुकानों में छापा मारा। अभियान में एक किराने की दुकान और एक फास्ट फूड की दुकान के यहां से करीब एक-एक किलो पॉलीथिन बरामद की और पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। कई दुकानदारों …
गदरपुर, अमृत विचार। देश भर में शुक्रवार से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी होने के बाद पालिका प्रशासन ने शहर की दुकानों में छापा मारा। अभियान में एक किराने की दुकान और एक फास्ट फूड की दुकान के यहां से करीब एक-एक किलो पॉलीथिन बरामद की और पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया। कई दुकानदारों को पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों द्वारा नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि जो भी दुकानदार नियमों का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों की पालिका कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। इस मौके पर युगल किशोर गुप्ता, अशोक कुमार बांगा, सीताराम, वीरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
