सहारनपुर: गैंगस्टर कलबे हसन की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में गैंगस्टर कलबे हसन उर्फ जैकब हुसैन की एक करोड़ की अवैध संपत्ति को राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने कुर्क कर लिया है। पुलिस अधीक्षक देहात सूरज राय ने शुक्रवार को बताया कि के गांव हलवाना में अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को धारा …

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र में गैंगस्टर कलबे हसन उर्फ जैकब हुसैन की एक करोड़ की अवैध संपत्ति को राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने कुर्क कर लिया है। पुलिस अधीक्षक देहात सूरज राय ने शुक्रवार को बताया कि के गांव हलवाना में अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति को धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।

कुर्की करने गई टीम में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, पुलिस इंस्पेक्टर जसबीर सिंह आदि शामिल थे। तहसीलदार के मुताबिक कुर्क की गई संपत्ति में 78 लाख रूपए कीमत का एक मदरसा और दो बाइक शामिल हैं। कलबे हसन के खिलाफ थाना गंगोह में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज है। कलबे हसन पर आरोप है कि उसने आर्थिक लाभ के लिए आपराधिक क्रियाकलापों के जरिए अवैध धन कमाया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: जिलाधिकारी के आदेश पर तीन शातिर बदमाशों की लाखों की संपत्ति हुई कुर्क

संबंधित समाचार