संभल : दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली के गांव निवासी एक युवती खेत पर चारा लेने गई थी। तभी वहां गांव का ही एक युवक पहुंच गया। आरोपी ने युवती को अकेला देखकर पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी वहां …
संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली के गांव निवासी एक युवती खेत पर चारा लेने गई थी। तभी वहां गांव का ही एक युवक पहुंच गया। आरोपी ने युवती को अकेला देखकर पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गया। जब परिजनों को यह जानकारी हुई तो वह युवती को कोतवाली लेकर पहुंचे और बलवीर के खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के बाद आरोपी पंजाव चला गया। वह कुछ दिन पूर्व ही गांव आया था और गुरुवार को फिर बाहर जाने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को बदायूं चुंगी से गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई।
20 वर्ष से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
गैंगस्टर में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था और 20 वर्षों से फरार चल रहा था। कोतवाली के गांव मौलागढ़ निवासी उमेश गब्बर शातिर किस्म का अपराधी है, इसलिए वह कोतवाली की हिस्ट्रीशीट लिस्ट में शामिल था। लगातार फरार होने के कारण पुलिस ने उमेश के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। इसके बाद भी उमेश पुलिस की हत्थे नहीं चढ़ रहा था। शुक्रवार की सुबह मुखबिर ने इसके बारे में जानकारी दी तो पुलिस सक्रिय हो गई और उमेश को उसके घर से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : महिला ने पति पर लगाया वेश्यावृत्ति कराने का आरोप, पुलिस ने की शांति भंग में कार्रवाई
