उत्तराखंड: रुड़की के मेयर गौरव गोयल भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित, यह रही वजह
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश भाजपा ने अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर मेयर गौरव गोयल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से छह …
देहरादून, अमृत विचार। प्रदेश भाजपा ने अनुशासनहीनता पर कड़ी कार्रवाई करते हुए रुड़की के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर मेयर गौरव गोयल को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है। बताया कि गौरव गोयल पर लगातार अनुशासनहीनता और निगम में पार्टी पार्षदों के साथ विवाद और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी के आरोप लग रहे थे।
