रामपुर : सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर लगने बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन …

रामपुर/मिलक, अमृत विचार। गुरुवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर लगने बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजन घायलों को लेकर बरेली चले गए। जहां इलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया।

हादसा गुरुवार को देर रात नगर के हाइवे बाईपास स्थित धर्मपुरा मोड़ पर हुआ। हादसे के दौरान क्षेत्र के करिंगा गांव निवासी 36 वर्षीय विनोद कुमार अपने फूफा रामकिशोर निवासी ग्राम धर्मपुरा के साथ बाइक से नगर आरहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया।

अस्पताल पहुंचे परिजन घायलों को लेकर बरेली चले गए। जहां इलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया। हादसे में मौत की खबर सुन घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी लक्ष्मी क्षेत्र पंचायत सदस्य है। मृतक अपने पीछे तीन बच्चे छोड़ गया। मृतक मंडी समिति में निजी आढ़त पर मुंशी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो व्यक्ति घायल हो गए थे। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनो की ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली खोखे में घूसी,मजदूर घायल
स्वार। लकड़ी के खोरे से लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो पान बीड़ी के खोखे में जा घुसी। जिसमे खोखा स्वामी तो बाल बाल बच गया,जबकि अपने साथी के इंतजार मे खड़ा राहगीर मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रैफर किया है।

वहीं चालक ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया।शुक्रवार की सुबह लकड़ी के खोरे से लदी ट्रेक्टर ट्राली स्वार आ रही थी कि जैसे ही ट्रेक्टर ट्राली नगर पंचायत नरपतनगर के पास पहुंची तेजगति होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा। जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो सड़क किनारे रखे पान बीड़ी के खोखे मे जा घुसी।

नरपतनगर निवासी खोखा स्वामी सद्दाम ने कूदकर जान बचाई वही खोखे के परखच्चे उड़ गए। अपने साथी के इंतजार मे खड़ा दूंदावाला निवासी मजदूर महबूब को ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद डाला। जिसमें मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। घायल मजदूर को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:- संभल : कूलर उठाते समय करंट से युवक की मौत, पत्नी भी गंभीर रूप से झुलसी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज