रामपुर: हरियाणा में स्वार के कारपेंटर की सड़क हादसे मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/ स्वार, अमृत विचार। हरियाणा में कारपेंटर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही मृतक का शव घर पहुचा कि परिवार में चीखपुकार मच गई।परिजनों में कोहराम मचा है। तहसील क्षेत्र के गांव इसलाम नगर अहमदनगर निवासी शाकिर अली का 28 वर्षीय बेटा मोहम्मद अतीक हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ …

रामपुर/ स्वार, अमृत विचार। हरियाणा में कारपेंटर की सड़क हादसे में मौत हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद जैसे ही मृतक का शव घर पहुचा कि परिवार में चीखपुकार मच गई।परिजनों में कोहराम मचा है। तहसील क्षेत्र के गांव इसलाम नगर अहमदनगर निवासी शाकिर अली का 28 वर्षीय बेटा मोहम्मद अतीक हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के थाना सतनाली में रहकर कारपेंटर का काम करता है।

परिजनों के मुताबिक अतीक बुधवार की शाम अपने साथी की स्कूटी पर बैठकर कहीं जा रहा था कि तेजगति से आ रही कार ने अनियंत्रित हो स्कूटी को बुरी तरह से रौंद दिया।जिसमें अतीक गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।घायल को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करा उसके परिजनों को सूचना दी। उपचार के दौरान अतीक की मौत हो गई। सूचना पर परिजनों मे चीखपुकार मच गई।

परिजन शव लेने के लिए मौके पर रवाना हो गए।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया।मृतक के परिजन की ओर से हरियाणा पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम होने के बाद गुरुवार की शाम जैसे ही शव घर पहुंचा तो चीखपुकार मच गई।देर रात शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। मृतक के अपने पीछे पत्नी ओर एक बेटी छोड़ गया। जिनका रोते रोते बुरा हाल है। परिवार मे कोहराम मचा है ।

ये भी पढ़ें:- चम्पावत जिले के चार गांवों की बदलेगी सूरत

संबंधित समाचार