टनकपुर: 12 अगस्त को खेली जाएगी “बग्वाल”, मेले की तैयारियां जोरों पर
टनकपुर, अमृत विचार। जनपद चम्पावत के सुप्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा में आठ अगस्त से होने वाले बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जनपद चम्पावत के तहसील सभागार लोहाघाट में जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर कमेटी से आए प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों के साथ ही …
टनकपुर, अमृत विचार। जनपद चम्पावत के सुप्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा में आठ अगस्त से होने वाले बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जनपद चम्पावत के तहसील सभागार लोहाघाट में जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह भंडारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में मंदिर कमेटी से आए प्रतिनिधियों व जनप्रतिनिधियों के साथ ही विभिन्न अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने मेले को भव्य रूप से मनाने के संबंध में चर्चा की गई। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया और सदस्यों ने बताया कि आठ अगस्त को मेले का शुभारंभ होगा।
12 अगस्त को बग्वाल होगी। उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष मेले में सुरक्षा, पेयजल, यातायात, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उत्तराखंड के साथ राष्ट्रीय स्तर से दलों को भेजे जाने, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छक की तैनाती, चिकित्सालय में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, दवाएं और एबुंलेंस की व्यवस्था किए जाने के साथ ही सीसीटीवी और मेले के लाइव प्रस्तुतीकरण के लिए चार एलईडी स्क्रीन लगाए जाने ,विभिन्न साहसिक खेलों के आयोजन की व्यवस्था, पांच किलोमीटर की परिधि में विद्युत स्ट्रीट लाइट लगाए जाने, आगंतुकों के लिए आवासीय व्यवस्था, सड़क दुरस्त करने के लिए दो जेसीबी तैनात करने के साथ ही मेले में विभागीय प्रदर्शनी लगाए जाने सहित अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने की मांग की गई।
बैठक में विधायक लोहाघाट खुशाल सिंह अधिकारी, अध्यक्ष नगर पालिका लोहाघाट गोविंद वर्मा, उपजिलाधिकारी रिंकू बिष्ट, मंदिर कमेटी से राजेन्द्र सिंह बिष्ट, देव सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, लक्ष्मी दत्त जोशी, रमेश राम, प्रकाश माहरा, ईश्वर सिंह बिष्ट, विक्रम कठायत, नवीन राणा, विशन दत्त जोशी, पुष्कर भट्ट आदि मौजूद रहे।
