नैनीताल: ठंडी सड़क पर फायरिंग की सूचना से मचा हड़कंप
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में ठंडी सड़क पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात युवकों के द्वारा हवाई फायरिंग करने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा ठंडी सड़क पर हवाई फायरिंग करने की सूचना पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस टीम को मौके से कुछ बरामद …
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में ठंडी सड़क पर शुक्रवार देर शाम अज्ञात युवकों के द्वारा हवाई फायरिंग करने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा ठंडी सड़क पर हवाई फायरिंग करने की सूचना पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि इस दौरान पुलिस टीम को मौके से कुछ बरामद नहीं हुआ।
मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि इवनिंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों के द्वारा कोतवाली में फोन कर सूचना दी गई थी कि ठंडी सड़क पर शनि मंदिर के पास कुछ युवक शराब पी रहे हैं, जिनके द्वारा ठंडी सड़क क्षेत्र में दो राउंड हवाई फायरिंग की गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस के द्वारा घटनास्थल की जांच की गई, हालांकि पुलिस को इस दौरान ना तो शराब पी रहे युवक मिले ना ही किसी के द्वारा हवाई फायरिंग की जानकारी दी गई। एसएसआई ने बताया कि पुलिस द्वारा सूचना देने वाले व्यक्ति से मामले में पूछताछ की जा रही है।
