अयोध्या भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ, ढोल नगाड़ों की धुन पर झूमे श्रद्धालु , देखें मनमोहक तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रामकोट स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान अयोध्या का भ्रमण करते हुए भगवान जगन्नाथ सरयू का आचमन करने के बाद वापस मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़े की धुन पर थिरकते नजर आये। जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन हुआ। यात्रा प्राचीन जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान …

अयोध्या। रामकोट स्थित जगन्नाथ मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। इस दौरान अयोध्या का भ्रमण करते हुए भगवान जगन्नाथ सरयू का आचमन करने के बाद वापस मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़े की धुन पर थिरकते नजर आये। जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन हुआ।

यात्रा प्राचीन जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में निकाली गई। शोभा यात्रा हनुमानगढ़ी से रामघाट दीनबंधु हॉस्पिटल, मंत्र मंडपम होते हुए सरयू घाट के बाद मन्दिर पहुंची।

जगन्नाथ मंदिर के महंत राघवाचार्य ने प्रशासन पर रोष जताते हुए बताया कि हर वर्ष की शोभायात्रा निकलती है।

शासन और प्रशासन को अवगत करा कर निमंत्रण दिया जाता है लेकिन इस वर्ष पूरी अयोध्या में शोभा यात्रा के मार्गों में किसी तरह की कोई स्वच्छता व्यवस्था नहीं कराई गई।

संबंधित समाचार