शाहजहांपुर: युवक ने लगाया शादी का झांसा देकर रुपये हड़पने का आरोप, महिला तहसीलदार पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में प्रयागराज की तहसीलदार (न्यायिक) और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ बंडा थाने में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना बंडा के गांव बसंतापुर निवासी गुरविंदर सिंह ने कोर्ट में दिए गए पत्र में …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने के मामले में प्रयागराज की तहसीलदार (न्यायिक) और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ बंडा थाने में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना बंडा के गांव बसंतापुर निवासी गुरविंदर सिंह ने कोर्ट में दिए गए पत्र में बताया कि 2012 में दिल्ली में कोचिंग करता था और उसी के साथ आकांक्षा मिश्रा भी कोचिंग करती थीं। आकांक्षा से उसके प्रेम संबंध हो गए । आरोप है कि इसके बाद आकांक्षा ने उससे काफी धनराशि ले ली और अपने परिवार को भी दिलवाई।

इसी बीच उसकी नियुक्ति नायब तहसीलदार के पद पर प्रतापगढ़ जिले में हो गई। इसके बाद भी वह उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए रुपये खर्च करता रहा। आकांक्षा के परिवार वाले गुरविंदर को शादी का आश्वासन देते रहे लेकिन नौकरी लगने के बाद नीयत बदल गई। आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार बनने के बाद आकांक्षा ने अपने एक मित्र और परिवार के साथ षड्यंत्र करके उसके विरुद्ध थाना (लालगंज) प्रतापगढ़ में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

गुरविंदर ने आरोप लगाया है कि आकांक्षा ने केवल रुपयों की खातिर उसके साथ प्रेम का दिखावा किया। इससे उसे न सिर्फ आर्थिक क्षति हुई बल्कि मानसिक प्रताड़ना भी पहुंची। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धारा 420,406 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। आकांक्षा इस समय प्रयागराज में तहसीलदार (न्यायिक) है। उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी होने से इनकार किया।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सांसद ने बताईं केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं

संबंधित समाचार