हमीरपुर: खेल-खेल में बड़े भाई से चली गोली, दो साल के भाई की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवार क्षेत्र में शुक्रवार को दो मासूम सगे भाइयों ने खेल खेल में पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी, जिससे उसके दो वर्षीय छोटे भाई की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक बिवार क्षेत्र के उमरी गांव के जयराम कुशवाहा, मुस्करा ब्लॉक के बिहूनी खुर्द गाँव …

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवार क्षेत्र में शुक्रवार को दो मासूम सगे भाइयों ने खेल खेल में पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चला दी, जिससे उसके दो वर्षीय छोटे भाई की मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक बिवार क्षेत्र के उमरी गांव के जयराम कुशवाहा, मुस्करा ब्लॉक के बिहूनी खुर्द गाँव मे सचिव पद पर तैनात हैं।

आज जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे, उसी दौरान अलमारी खुली पाकर उनके पुत्र मयंक (छह वर्ष) ने उसमें रखी पिस्टल निकाल ली और खेल-खेल में फायर कर दिया। जिससे जयराम कुशवाहा का छोटा पुत्र सिद्धार्थ (दो वर्ष) को गोली लग गयी और वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में बच्चे को सदर अस्पताल हमीरपुर ले जाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि मृतक बच्चे के परिजनों ने जिला अस्पताल में पहले डाक्टरों को गुमराह कर छत से गिरने की बात कही, मगर बाद में डाक्टरों ने असलियत भांप कर बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के लिये पुलिस को सूचना दी। पुलिस इंस्पेक्टर चित्रसेन सिंह ने बताया कि घटना बच्चों के खेल-खेल में हुई है।

पिस्टल बरामद कर ली गई है। बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फायर करने वाले बच्चे को अपराध का कोई ज्ञान नहीं है, इसलिये उसके खिलाफ पुलिस ने फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है।

यह भी पढ़ें:-बदायूं: ट्रैक्टर-ट्राली में घुसी बाइक, मां-बेटे की मौत

संबंधित समाचार