नूपुर शर्मा पर SC की टिप्पणी करने पर तौकीर रजा का बयान- ‘न्यायपालिका पर भरोसा हुआ मजबूत’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामले में नूपुर शर्मा पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि नूपुर को टीवी पर आकर माफी मांगनी चाहिए। पूरे मामले को लेकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की …

बरेली, अमृत विचार। सुप्रीम कोर्ट ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी मामले में नूपुर शर्मा पर कड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि नूपुर को टीवी पर आकर माफी मांगनी चाहिए। पूरे मामले को लेकर आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की भड़काऊ बयानबाजी का संज्ञान लिया है। वह उसका स्वागत करते हैं।

हिंदुस्तान की न्यायपालिका में भरोसा रखने वालों का विश्वास और मजबूत हुआ है। नूपुर शर्मा का दोष अपनी जगह है लेकिन नुपूर और नवीन जिंदल जैसे नेताओं को जो लोग पैदा कर रहे हैं, कोर्ट को उनका भी संज्ञान लेना चाहिए। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही नफरत के कारण आपसी सौहार्द खराब हुआ है। नफरती बयानबाजी पर लगाम लगाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं भी अगर भड़काऊ बात कह रहा हूं तो उसके खिलाफ भी संज्ञान लिया जाना चाहिए। मैंने हमेशा अमन की बात की है। हम पहले दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। यदि नूपुर को गिरफ्तार किया होता तो उदयपुर की घटना नहीं होती। कई घटनाएं भी हुईं, लेकिन सरकार नुपूर शर्मा की सरपरस्ती कर रही थी। आज सुप्रीम कोर्ट यह टिप्पणी, इसलिए करनी पड़ी, क्योंकि सरकार ने अपना काम नहीं किया। प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

नुपूर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत
दरगाह आला हजरत से जुड़े संगाठन तंजीम उलमा ए इस्लाम के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने पैंगबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी करने वाली पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लेकर की गई सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कहा कि हमें कानून पर पूरा भरोसा है। हम सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत करते हैं।

मौलाना ने आगे कहा कि अगर नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी प्रारंभिक दौर में हो जाती तो देश को इन हालात का सामना नहीं करना पड़ता। उदयपुर की घटना ने मुसलमानों का सिर शर्म से झुका दिया है। इस घटना की चारों तरफ मुस्लिम संगठन, उलेमा, बुद्धिजीवी निंदा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: नुपूर शर्मा पर SC की टिप्पणी का मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया स्वागत

संबंधित समाचार