रामपुर: बरेली से मुरादाबाद की तरफ जा रही मालगाड़ी का पहिया उतरा, 10 ट्रेनें प्रभावित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। बरेली से मुरादाबाद की तरफ अप लाइन पर जा रही मालगाड़ी का पहिया शहजादनगर रेलवे स्टेशन यार्ड के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक से उतर गया। चालक और गार्ड के द्वारा घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद अप लाइन पर यातायात रोक दिया गया है। …

रामपुर,अमृत विचार। बरेली से मुरादाबाद की तरफ अप लाइन पर जा रही मालगाड़ी का पहिया शहजादनगर रेलवे स्टेशन यार्ड के पास शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक से उतर गया। चालक और गार्ड के द्वारा घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद अप लाइन पर यातायात रोक दिया गया है। इससे करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं।

बरेली से मुरादाबाद जा रही मालगाड़ी करीब साढ़े नौ बजे शहजादनगर रेलवे स्टेशन यार्ड के पास पहुंची, तो उसका एक पहिया ट्रैक से उतर गया। हादसे की जानकारी ट्रेन के ड्राइवर और गार्ड ने समीपवर्ती रेलवे स्टेशन को दी। जिसके बाद आनन-फानन में मुरादाबाद और बरेली के आस पास करीब दर्जनभर ट्रेनों को रोक दिया गया। सूचना मिलने के बाद स्टेशन अधीक्षक आर डी मीणा के साथ कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद गार्ड और चालक से जानकारी ली।

कुछ ट्रेनों को बरेली के कैंट स्टेशन से चंदौसी होकर निकाला गया है। जिसमें धनवाद फिरोजपुर, हावड़ा अमृतसर, मुरादाबाद से आनी वाली ट्रेन आनंद बिहार, सहित कई ट्रेने लेट हो जाने के कारण स्टेशन पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं स्टेशन मास्टर के पास लगातार अधिकारियों के फोन आ रहे थे। बाद में डिब्बे को पटरी पर चढ़ाने के लिए क्रेन को बुलाया गया है। स्टेशन अधीक्षक आरडी मीना ने बताया कि मुरादाबाद मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें- रामपुर: हरियाणा में स्वार के कारपेंटर की सड़क हादसे मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका