मुरादाबाद : महिला संत समेत दो साधुओं से अभद्रता, जांच में जुटी पुलिस
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में एक महिला संत समेत दो साधुओं से सरेराह छेड़छाड़ व अभद्रता होने का मामला आया है। संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नींद टूटी। पीड़ित संतों की तहरीर पर आरोपी युवक पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संतों से सरेराह छेड़छाड़ व उन पर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर में एक महिला संत समेत दो साधुओं से सरेराह छेड़छाड़ व अभद्रता होने का मामला आया है। संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नींद टूटी। पीड़ित संतों की तहरीर पर आरोपी युवक पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संतों से सरेराह छेड़छाड़ व उन पर फब्ती कसने की घटना शुक्रवार को पूरे दिन महानगर की सुर्खी बनी रही।
सोशल मीडिया पर वायरल व हरिद्वार से जारी वीडियो फुटेज की मदद से महिला संत ने बताया कि बुधवार शाम वह मैनाठेर से मुरादाबाद पहुंची, तब उनके साथ एक साधु भी था। डबल फाटक पर दोनों ई-रिक्शे पर सवार हुए। उन्हें मुगलपुरा का मंडी चौक जाना था। ई-रिक्शा सवार संत ईदगाह चौराहे पर पहुंचे थे। वहां ई-रिक्शा चालक ने वाहन रोका। एक यात्री नीचे उतरा। कुछ दूरी पर सड़क किनारे कबूतर व बकरे बिक रहे थे। वहां एक प्लास्टिक सामानों की एक दुकान थी। दुकान पर कुछ लोग पहले से बैठे थे।
ई-रिक्शा सवार संतों पर नजर पड़ते वह दुकान से बाहर निकले। उनमें से एक व्यक्ति ने कूड़े से भरा थैला संतों पर फेंकते हुए फब्ती कसी। संतों को बुल्डोजर बाबा बताते हुए आरोपी युवक ने जानबूझकर कचरा फेंका। प्लास्टिक की पन्नी में रोटी व मांस के टुकड़े थे। दोनों पीड़ित गलशहीद थाने पहुंचे। वहां कुछ देर में सीओ कटघर अनूप कुमार भी पहुंच गए। पीड़ितों की व्यथा सुनने के बाद उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई का आदेश दिया।
आरोपी नशे का है आदी
थाना प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। उधर, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी युवक अल्पसंख्यक समुदाय का है। वह नशे का आदी व मानसिक रूप से बीमार है। घटना में अन्य के शामिल होने की जांच हो रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कठोर कानूनी कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: जिस दिन से चला हूं मंजिल पे नजर है…
