बहराइच: दुकान और मकान से लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच। कोतवाली नानपारा के बढईया बाजार में शुक्रवार रात को पुलिस गश्त करती और दुकानों के साथ मकान में लाखों की चोरी हो गई। सुबह पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नानपारा के बढ़ईया बाजार शंकर सोनी और गुड्डू सोनी की आभूषण की दुकान …
बहराइच। कोतवाली नानपारा के बढईया बाजार में शुक्रवार रात को पुलिस गश्त करती और दुकानों के साथ मकान में लाखों की चोरी हो गई। सुबह पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नानपारा के बढ़ईया बाजार शंकर सोनी और गुड्डू सोनी की आभूषण की दुकान संचालित है। पास में ही राम समुझ का मकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान का शटर काटकर चोरी की। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी के मकान से कपड़ा और मोबाइल चोरी किया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर सभी ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों के मुताबिक एक लाख से अधिक की चोरी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक जहां पर चोरी हुई है। वहीं पुलिस बूथ के सिपाही सो रहे थे।
