IND vs ENG 5th Test Day 2 : टीम इंडिया ने 36 साल बाद बर्मिंघम में बनाए 300 से ज्यादा रन, आज रविंद्र जडेजा के शतक पर नजर
बर्मिंघम। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने सात विकेट पर 338 रन बनाए। ये इस मैदान पर टीम इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 1986 में भारत ने इस मैदान पर 390 …
बर्मिंघम। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने सात विकेट पर 338 रन बनाए। ये इस मैदान पर टीम इंडिया का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 1986 में भारत ने इस मैदान पर 390 रन बनाए थे और वह टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। भारतीय टीम कभी यहां 400 रन नहीं बना पाई है। इसके अलावा जितने भी टेस्ट मैच टीम इंडिया ने इस मैदान पर खेले हैं। सभी मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मैच में पंत के आउट होने के बाद रविंद्र जडेजा 83 रन बनाकर नाबाद हैं। उनका साथ मोहम्मद शमी दे रहे हैं। वहीं, इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। आज (दूसरे दिन) रविंद्र जडेजा के बल्ले से भी शतक आने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि एक वक्त भारत ने 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल 17 रन, चेतेश्वर पुजारा 13 रन, हनुमा विहारी 20 रन, विराट कोहली 11 रन और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने मिलकर कमाल की पारी खेली और भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
??
? @RishabhPant17 #ENGvIND pic.twitter.com/FCEjm2yseq
— BCCI (@BCCI) July 1, 2022
पहला दिन ऋषभ पंत-रवींद्र जडेजा का नाम
मैच के पहले दिन टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए शानदार शतक जड़ दिया। पंत ने शतक बनाने के लिए महज 89 गेंदें ली और 15 चौका और एक छक्का लगाया। ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का यह पांचवां शतक रहा। ऋषभ पंत आखिरकार 146 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए। पंत को जो रूट ने जैक क्राउली के हाथों कैच आउट कराया। पंत ने 111 गेंदों की पारी में 20 चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, रवींद्र जडेजा ने करियर की 18वीं हाफ सेंचुरी जमाई।
ये भी पढ़ें : डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर मेडल, तोड़ा अपना ही नेशनल रिकॉर्ड
