बरेली: हेडमास्टर पर लगा महिला शिक्षकों पर अश्लीलता का आरोप, स्कूल में बवाल, हुआ सस्पेंड
बरेली। यूपी के बरेली जनपद के फरीदपुर के सैदपुर प्राइमरी स्कूल में महिला शिक्षकों के हेडमास्टर पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सैदपुर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक रशीद ने शिक्षिकाओं पर अमर्यादित टिप्पणी की और बिना उनकी मर्जी के वीडियो बनाए। इससे नाराज शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक का विरोध किया तो …
बरेली। यूपी के बरेली जनपद के फरीदपुर के सैदपुर प्राइमरी स्कूल में महिला शिक्षकों के हेडमास्टर पर अश्लीलता का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि सैदपुर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक रशीद ने शिक्षिकाओं पर अमर्यादित टिप्पणी की और बिना उनकी मर्जी के वीडियो बनाए। इससे नाराज शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक का विरोध किया तो कहासुनी हो गई।
गुस्साए प्रधानाध्यापक ने शिक्षिकाओं पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। पुलिस ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ शांतिभंग के आरोप की कार्रवाई की है। वहीं, बीएसए ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
शिक्षिकाओं का आरोप है कि स्कूल का हेडमास्टर अक्सर बच्चों के साथ सेल्फी लेने के बहाने उनके फोटो और वीडियो बना लेता है। जिसके बाद ब्लैकमेल करता है। ऐसे कई वीडियो महिला शिक्षक ने कोतवाली पुलिस को भी दिखाए। सहायक अध्यापिका ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है ऐसी ही बनाई गईं वीडियो का जब उसने विरोध किया तो हेडमास्टर आग बबूला हो गया और बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
इतना ही नहीं बीच-बचाव करने आए स्कूल के सहायक अध्यापक पर पथराव कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। वहीं शिक्षिका ने हेडमास्टर के जान से मारने की धमकी देने की वजह से सुरक्षा की गुहार लगाई है। फिलहाल, स्कूल में हेडमास्टर की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस मामले में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने बताया कि इस घटना की जांच कराई गई, जिसके बाद जांच में घटना और आरोपों को सत्य पाये जाने के बाद आरोपी रशीद को सस्पेंड कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक़, थाना फरीदपुर पर प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर एनसीआर पंजीकृत कर प्रधानाध्यापक के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है। जांच से अश्लीलता के आरोप असत्य व निराधार पाये गये है।
थाना फरीदपुर पर प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर एनसीआर पंजीकृत कर प्रधानाध्यापक के विरूद्ध अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है । जांच से अश्लीलता के आरोप असत्य व निराधार पाये गये है ।
— Bareilly Police (@bareillypolice) July 2, 2022
ये भी पढ़ें : बरेली: गुरुद्वारे के अंदर मामूली कहासुनी में दबंग युवक ने ताना तमंचा, CCTV में कैद घटना, देखें Video
