अनीस बज्मी वरुण धवन को लेकर बनाएंगे फिल्म, कॉमेडी ड्रामा बनाने की चल रही प्लानिंग
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी अभिनेता वरुण धवन को लेकर फिल्म बना सकते हैं। अनीस बज्मी ने कार्तिक आर्यन को लेकर ‘भूल भुलैया 2’ बनाई है। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। अनीस बज्मी एक कॉमेडी फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह अपनी इस फिल्म के लिए एक्टर …
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक अनीस बज्मी अभिनेता वरुण धवन को लेकर फिल्म बना सकते हैं। अनीस बज्मी ने कार्तिक आर्यन को लेकर ‘भूल भुलैया 2’ बनाई है। फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है।
अनीस बज्मी एक कॉमेडी फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वह अपनी इस फिल्म के लिए एक्टर से बात कर रहे हैं। वरुण धवन और निर्देशक पिछले कुछ वर्षों से एक साथ आने के बारे में सोच रहे हैं।
दोनों हाल ही में मिले और कॉमेडी फिल्म बनाने पर चर्चा की। वरुण धवन और अनीस बज्मी अपने वर्तमान के प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद फिल्म करेंगे। अनीस बज्मी ने वरुण धवन के पिता डेविड धवन के लिए 15 से ज्यादा फिल्में लिखी हैं।
अनीस बज्मी अब वरुण धवन के साथ फिल्म बनाने के लिए उत्साहित हैं। अनीस बज्मी अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘नो एंट्री’ के सीक्वल ‘नो एंट्री 2’ पर भी काम कर रहे हैं।
पढ़ें-Vijay Deverakonda ने शेयर किया ‘Liger’ का धमाकेदार पोस्टर, Sexy लुक में नजर आए एक्टर
