Kubbra Sait वन नाइट स्टैंड के बाद हो गई थीं प्रेग्नेंट, बोलीं- मैं तैयार नहीं थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम’ में कुक्कू का रोल प्ले कर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कुब्रा सैत अब राइटर बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पहली किताब ‘ओपन बुकः नॉट क्वाइट ए मेमॉयर’ को लॉन्च किया है। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें लिखी हैं। अपनी किताब के एक चैप्टर I …

मुंबई। वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम’ में कुक्कू का रोल प्ले कर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कुब्रा सैत अब राइटर बन गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पहली किताब ‘ओपन बुकः नॉट क्वाइट ए मेमॉयर’ को लॉन्च किया है। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें लिखी हैं।

अपनी किताब के एक चैप्टर I Wasn’t Ready to Be a Mother में कुब्रा सैत ने बताया कि साल 2013 में वन नाइट स्टैंड के बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसके बाद उन्हें गर्भपात करवाना पड़ा था। उस समय कुब्रा 30 साल की थी।

एक्ट्रेस ने बताया कि उस समय वह अंडमान में एक ट्रिप पर थीं। ड्रिंक लेने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ इंटीमेट हुई थीं। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने जब अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट किया तो वह पॉजिटिव आया।

फिर किया बड़ा फैसला

एक इंटरव्यू में कुब्रा ने बताया कि, ‘मैंने एक हफ्ते बाद गर्भपात कराने का फैसला किया था। मैं तैयार नहीं थी। मैंने अपनी जिंदगी और अपने सफर की ऐसी कल्पना नहीं की थी। मुझे लगता है कि उस समय एक इंसान के तौर पर मैं इसके लिए तैयार नहीं थी। मुझे नहीं लगता है कि मैं अभी भी इसके लिए तैयार नहीं हूं।’

उन्होंने आगे कहा, ’23 साल की उम्र में शादी और फिर 30 की उम्र में बच्चे करने का औरतों पर जो का दबाव रहता है, मुझे समझ में नहीं आता। ये एक सेट इनविजिबल रूल है। मुझे पता था कि मैं इसके लिए तैयार नहीं थी।’

कभी खुद की मदद करना मुश्किल होता

एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा, ‘जाहिर तौर पर मैंने खुद को एक बेकार इंसान महसूस किया था। अपनी उस चॉइस की वजह से मैंने खुद को एक भद्दा इंसान महसूस किया। लेकिन मेरा खुद के लिए बुरा महसूस करना मेरे अंदर से नहीं आया था, बल्कि इस सोच से आया था कि लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे। मेरी चॉइस मेरे बारे में थी। कभी-कभी खुद की मदद करना मुश्किल होता है। लेकिन यह ठीक भी है। आपको यह करना ही होता है।’

कुब्रा ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म रेडी से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने जवानी जानेमन, सुल्तान, सिटी ऑफ लाइफ जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन नेटफ्लिक्स की फेमस सीरीज सेक्रेड गेम्स से उन्हें पहचान मिली। और तो और एक्ट्रेस ने हॉलीवुड में फाउंडेशन ड्रामा से डेब्यू किया है।

पढ़ें-Vijay Deverakonda ने शेयर किया ‘Liger’ का धमाकेदार पोस्टर, Sexy लुक में नजर आए एक्टर

संबंधित समाचार