फिरोजाबाद: सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत, घरवालों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में मोटरसाइकिल से दिल्ली जा रहे तीन युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में …

फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में मोटरसाइकिल से दिल्ली जा रहे तीन युवकों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

मृतकों में दो युवक बांदा और एक प्रतापगढ़ का निवासी है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि तीनो युवक बांदा से बाइक द्वारा दिल्ली जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दो पर शहर के ओवर ब्रिज प्रतापपुर के निकट कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर रौंद गया।

मृतकों की पहचान जय किशन और नमन निवासी बांदा तथा नरेंद्र निवासी प्रतापगढ़ के तौर पर की गयी है जिनकी उम्र 22-24 वर्ष है। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पढ़ें-रायबरेली: कमरे में सो रही महिला की करंट से हुई मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार