पीलीभीत: कोरोना का कहर जारी, जिले में मिले 13 नए कोरोना संक्रमित
अमृत विचार, पीलीभीत। जून में करीब 90 कोरोना मरीज मिलने के बाद जून की शुरुआत होते ही इस माह भी संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन दो मरीज मिलने के बाद दूसरे दिन 13 नए मरीज मिले हैं। इसमें मरौरी और ललौरीखेड़ा क्षेत्र से चार-चार मरीज हैं तो अन्य …
अमृत विचार, पीलीभीत। जून में करीब 90 कोरोना मरीज मिलने के बाद जून की शुरुआत होते ही इस माह भी संक्रमित लोगों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले दिन दो मरीज मिलने के बाद दूसरे दिन 13 नए मरीज मिले हैं। इसमें मरौरी और ललौरीखेड़ा क्षेत्र से चार-चार मरीज हैं तो अन्य ब्लाकों में भी मरीज पाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद टीमों को रवाना कर दिया गया है।
संक्रमण को लेकर भले ही आम जनमानस अभी सतर्क न हुआ हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग की अपनी कार्रवाई चल रही है। जून में 90 मरीज मिलने के बाद अब जुलाई की शुरुआत होते ही मरीज मिलने लगे हैं। जिले में हालांकि पहले दिन मात्र दो मरीज ही मिले थे लेकिन दूसरे दिन ही 13 नए मरीज सामने आए हैं। आरटीपीसीआर से हुई जांच में सभी में संक्रमण पाया गया है।
रिपोर्ट में बिलसंडा क्षेत्र से दो, मरौरी और ललौरीखेड़ा क्षेत्र से चार-चार, बीसलपुर क्षेत्र से दो, पूरनपुर क्षेत्र से दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ ने टीमों को रवाना कर दिया है। मरीजों से फोन पर संपर्क कर उनकी हिस्ट्री को पूछा जा रहा है। सीएमओ डा. आलोक कुमार ने बताया कि संक्रमितों से बात कर उनको होम आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। अब एक्टिव केस की संख्या 30 के पार हो गई है।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत: व्यापारियों ने किया मंत्री का जोरदार स्वागत
