कांग्रेस का मेयर बना तो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा: कमलनाथ
छिंदवाड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि छिंदवाड़ा में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का महापौर बनने पर दैनिक वेतन भोगियों को स्थायी किया जायेगा। कमलनाथ आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं पिछले 40 साल से छिंदवाड़ा का विकास कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि …
छिंदवाड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि छिंदवाड़ा में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का महापौर बनने पर दैनिक वेतन भोगियों को स्थायी किया जायेगा। कमलनाथ आज यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मैं पिछले 40 साल से छिंदवाड़ा का विकास कर रहा हूं।
उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में क्या-क्या विकास कार्य किए हैं यह उन्हें जनता को याद दिलाने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान एक-दो योजनाओं काे लेकर यहां की जनता को भ्रमित नहीं कर सकते हैं। छिंदवाड़ा के विकास के लिए मैंने रिंग रोड का प्रावधान किया, ताकि शहर का सुनियोजित तरीके से विस्तार हो सके। अगर रिंग रोड नहीं बनाया जाता तो छिंदवाड़ा एक बस्ती की तरह बढ़ता जाता। लेकिन यह सब बातें विजन से आती हैं टेलीविजन से नहीं।
कमलनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वह मुख्यमंत्री संबल योजना को लेकर लगातार झूठ बोल रहे हैं। मेरी सरकार में संबल योजना बंद नहीं हुई थी, बल्कि उसे और बेहतर बनाकर नया सवेरा योजना शुरू की गई थी। कमलनाथ ने कहा कि विक्रम अहाके छिंदवाड़ा से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी हैं। यह एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माता के बेटे हैं। इनको छिंदवाड़ा का मेयर बनाना आप सब की जिम्मेदारी है। छिंदवाड़ा का विकास करना मेरी जिम्मेदारी है, 40 साल का इतिहास आपके सामने हैं।
