रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, 20 घायल
जालोर। राजस्थान में जालोर जिले में आज राजस्थान परिवहन निगम की बस और ट्रक में भिडन्त हो जाने से एक मासूम बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जालोर से जोधपुर जा रही रोडवेज की बस लेटा मार्ग पर सामने आ रहे ट्रक …
जालोर। राजस्थान में जालोर जिले में आज राजस्थान परिवहन निगम की बस और ट्रक में भिडन्त हो जाने से एक मासूम बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जालोर से जोधपुर जा रही रोडवेज की बस लेटा मार्ग पर सामने आ रहे ट्रक से भिडन्त हो गई।
घटना में घायल लोगों को 108 एम्बूलेंस से राजकीय ट्रोमा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बस में सवार जालोर निवासी छह महीने की मासूम बालिका तथा ट्रक चालक सीकर निवासी धर्मपाल मीना को चिकित्सको ने मृत घोषित किया गया। इसके अलावा 20 से अधिक यात्री घायल हो गये।
यह भी पढ़ें- ‘Alt News के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर’ की जमानत याचिका खारिज, 14 की न्यायिक हिरासत मंजूर
