कानपुर: ट्रक चालक के साथ मारपीट करने वाले तीनों सिपाहियों को एसपी ने किया निलंबित
कानपुर देहात। ट्रक चालक से मारपीट करने पर एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमउ में बीती एक जुलाई की रात एक ट्रक पार्किंग में खड़ा था। इसी दौरान नशे की हालत में वहां पहुंचे देवराहट थाने के सिपाही कुलदीप कुमार व विवेक कुमार तथा भोगनीपुर कोतवाली के …
कानपुर देहात। ट्रक चालक से मारपीट करने पर एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमउ में बीती एक जुलाई की रात एक ट्रक पार्किंग में खड़ा था।
इसी दौरान नशे की हालत में वहां पहुंचे देवराहट थाने के सिपाही कुलदीप कुमार व विवेक कुमार तथा भोगनीपुर कोतवाली के सिपाही शुभम तोमर ने ट्रक के गलत जगह खडे होने की बात कहते हुए चालक सुनील कुमार से मारपीट कर दी।
मामले की शिकायत एसपी से की गई थी। एसपी सुनीति ने बताया कि नशे की हालत में ट्रक चालक से मारपीट करने में तीन सिपाहियों को निलंबित किया गया है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: फिल्मी गानों पर वीडियो बनाने वाले सिपाही निलंबित
