कन्नौज: झोला छाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छिबरामऊ/कन्नौज। एक झोलाछाप से इलाज करा रही महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन सौ शैय्या अस्पताल में ले गए तो वहां मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित पक्ष और झोलाछाप में समझौता वार्ता चल रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरबटापुर निवासी मीरा देवी पत्नी …

छिबरामऊ/कन्नौज। एक झोलाछाप से इलाज करा रही महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। परिजन सौ शैय्या अस्पताल में ले गए तो वहां मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित पक्ष और झोलाछाप में समझौता वार्ता चल रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरबटापुर निवासी मीरा देवी पत्नी ईश्वर दयाल को दिन पहले जुकाम खांसी होने पर पर बिरतिया मोहल्ले के एक झोलाछाप डॉक्टर से दवा लेने गयी थी। सेहत में सुधार न होने पर शनिवार को भी दवा लेने आई। इस पर डॉक्टर ने एक साथ तीन इंजेक्शन लगा दिए। इंजेक्शन लगते ही महिला के मुंह से फेना निकलने लगा। यह देख डॉक्टर के होश उड़ गए और दवा करने से हाथ खड़े कर दिए।

इस पर परिजन महिला को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही डॉक्टर भी शटर गिरा कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है।

यह पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से अधेड़ की मौत

संबंधित समाचार