आजमगढ़ : अखिलेश यादव को लेकर सांसद निरहुआ ने कही बड़ी बात, डबल इंजन सरकार पर जताया भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आप लोगो को छोड़कर चले गए लेकिन मैं यहीं रहूंगा। उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में जिले का चहुंमुखी विकास होगा। एक भी गड्ढे …

आजमगढ़, अमृत विचार। अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव आप लोगो को छोड़कर चले गए लेकिन मैं यहीं रहूंगा।

उन्होंने कहा डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में जिले का चहुंमुखी विकास होगा। एक भी गड्ढे वाली सड़क नहीं रहेगी। जल्द ही सड़कों का निर्माण शुरू होगा। बता दें सांसद निरहुआ मेंहनगर विधान सभा क्षेत्र के पवनी कटाई गांव में शुक्रवार की देर शाम को आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे।

जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में दिनेश लाल ने कहा कि योगी और मोदी के नेतृत्व में आजमगढ़ जिले में विकास की गंगा बहेगी। दोनों बड़े नेताओं की तरफ से मुझे 2024 की तैयारी के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। मैं आजमगढ़ जिले में ही अपना आवास बनाकर लोगों के बीच में रहूंगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनता की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही न बरतें। लोग अधिकारियों के यहां अपनी समस्याएं बताकर उसका निस्तारण कराएं। जो समस्या हल नहीं हो रही, उस संबंध में मुझे बताएं, उसे मैं हल कराऊंगा।

यह भी पढ़ें –गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्‍म ‘भारत’ 

संबंधित समाचार