लखनऊ : जल्द ही शहर में छह और रूट पर फर्राटा भरेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के आधा दर्जन और रूट पर सिटी बस प्रबंधन ने 35 नई बसों के संचालन की तैयारी की है। सात जुलाई से ये बसें तय रूटाें पर दौड़ेंगी। इससे रोज लगभग हजारों दैनिक यात्रियों को फायदा होगा। सिटी बस प्रबंधन चारबाग, दुबग्गा और गोमतीनगर के इलाकों में 35 नई इलेक्ट्रिक बसें …

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के आधा दर्जन और रूट पर सिटी बस प्रबंधन ने 35 नई बसों के संचालन की तैयारी की है। सात जुलाई से ये बसें तय रूटाें पर दौड़ेंगी। इससे रोज लगभग हजारों दैनिक यात्रियों को फायदा होगा।

सिटी बस प्रबंधन चारबाग, दुबग्गा और गोमतीनगर के इलाकों में 35 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। पहले चरण में दो रूटों पर एक दर्जन बसें चलाई जाएंगी। दूसरे चरण में चार रूटों पर 23 बसों का संचालन होगा। वातानुकूलित बसों का किराया न्यूनतम 10 रुपये है। सिटी बस प्रबंधन के एमडी पल्लव बोस का कहना है कि नई बसों के संचालन से दस से 12 हजार यात्रियों को रोज सफर की सुविधा मिलेगी।

इन रूटों पर चलाई जायेंगी इलेक्ट्रिक बसें
– दुबग्गा से कुर्सी होते हुए टिकैतगंज तक
– स्कूटर इंडिया से चारबाग होते हुए हजरतगंज के रास्ते इंजीनियरिंग कालेज तक
– दुबग्गा से चारबाग होते हुए बीबीडी तक
– गोमतीनगर के विराट खंड से कमता होते हुए वृंदावन के रास्ते पीजीआई तक
– गोमतीनगर और विस्तार होते हुए एयरपोर्ट तक
– चारबाग से तेलीबाग के होते हुए मोहनलालगंज तक

यह भी पढ़ें –बरेली: इलेक्ट्रिक सिटी बसों का पांच रुपये कम किया गया किराया

संबंधित समाचार