बरेली: गांधी उद्यान में भूलभुलैया नहीं बन सकती- डॉ. तोमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान में हरियाली को काटकर भूलभुलैया बनाना गलत है। इसे मनोरंजन पार्क बनाना ठीक नहीं है। यहां पौधे लगाए जाने चाहिए। उसकी देखभाल होनी चाहिए। इससे हरियाली बढ़ेगी। कंक्रीट की दीवारें बनाने के लिए पूरा शहर पड़ा है। गांधी उद्यान में पक्के निर्माण नहीं होने चाहिए। यह बात पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर …

बरेली, अमृत विचार। गांधी उद्यान में हरियाली को काटकर भूलभुलैया बनाना गलत है। इसे मनोरंजन पार्क बनाना ठीक नहीं है। यहां पौधे लगाए जाने चाहिए। उसकी देखभाल होनी चाहिए। इससे हरियाली बढ़ेगी। कंक्रीट की दीवारें बनाने के लिए पूरा शहर पड़ा है। गांधी उद्यान में पक्के निर्माण नहीं होने चाहिए। यह बात पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने कही।

गांधी उद्यान की बिगड़ती दशा से आहत पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर ने बताया कि गांधी उद्यान में प्रवेश शुल्क लगाने की तैयारी 25 अप्रैल को तय हो गई थी। अगले दिन निगम के अफसरों ने अक्षर विहार और गांधी उद्यान का निरीक्षण किया था। अब उसी दिशा में काम किया जा रहा है। पूर्व मेयर ने बताया कि गांधी उद्यान का रखरखाव के प्रति लापरवाही ही उसकी दुर्दशा का कारण है।

बताया कि मैंने गांधी उद्यान में सौर ऊर्जा प्लांट लगवाया था, लेकिन उसका रखरखाव नहीं किया गया। पूरे उद्यान की बिजली उसी से जलती थी। सफाई होती नहीं है। अक्षर विहार में अब टहलने की जगह नहीं छोड़ी गई। उन्होंने बताया कि गांधी उद्यान में भूलभुलैया नहीं होनी चाहिए। यह एम्यूजमेंट पार्क में लगती है। बरेली में फनसिटी जैसा पार्क भूलभुलैया के लिए उपयुक्त है। यह साधारण के लिए नहीं है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बेगमपुरा लूट और पैसेंजर हत्याकांड के बाद टूटी जीआरपी की नींद, हाॅट स्पाॅट ट्रेनों को किया जा रहा चिन्हित

 

संबंधित समाचार